उत्तराखंड

होली पर  दिन भर दौडी कैम्प आपातकालीन 108 एंबुलेंस अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक फोन आए

होली पर लोगो ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और कईयो ने हुड़दंग भी मचाया। इस बात की पुष्टि आपातकालीनसेवा 108 के कालसेंटर को मिली फोन काल से होती है। अन्य दिनों की तुलना मे ब्रहस्पतिवार व शुक्रवार को कही ज्यादा लोगो ने आपातकालीन सहायता के लिए टोलफ्री नंबर 108 को फोन किया। जिस कारण 108 एंबुलेंस सुबह से रात तक दौड़ती रहीे। इन तीन दिनो में 1229 लोगों को सहायता प्रदान की गई। इनमे भी सबसे ज्यादा मामले सड़क दुर्घटना के थे। जहा आम दिनो में 108 कालसेंटर मे अमूमन प्रतिदिन 15 से 20 मामले ही सड़क दुघर्टना के आते है वहीं होली के दिन 165 मामले दर्ज किए गए।

कैम्प आपातकालीनसेवा 108 के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) अनिल शर्मा ने बताया कि होली के दिन प्रदेशभर से सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोगों ने आपातकालीन सहायता के लिए फोन किया। होली व इससे एक दिन पूर्व प्रसव संबंधी 292, सड़कदुघर्टना के 165, हृदय रोग से संबंधित 66 और अन्य स्वास्थ्य समस्या से संबंधित 706 मामले थे।

उन्होंने बताया कि होली के दिन पुलिस से संबंधित 165 मामले भी आए, जिन्हे पुलिस कंट्रोल रूम को हस्तांतरित किया गया। अकेले देहरादून जनपद मे कैम्प आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के माध्यम से 224 लोगों को सहायता पहुंचाई गई। जिसमे प्रसव से संबंधित 58, सड़क दुर्धटना के 36, हृदय रोग से संबंधित 12 व 118 अन्य मामले शामिल रहे।

• होली के दौरान कई स्थानो पर हुआ हुड़दंग, सड़कदुघर्टना के सबसे अधिक मामले
• जनपद देहरादून मे आपातकालीनसेवा 108 एंम्बुलेंस के माध्यम से 224 लोगों को पहुंचाई गई सहायता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *