केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपटीं
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपटीं।
दोपहर 1:30 बजे के बाद शुरू हुई बर्फबारी से केदारपुरी में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, यात्रियों ने बर्फबारी का उठाया लुत्फ़।
मौसम विभाग ने पहले ही छह और सात अक्टूबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की जताई थी संभावना, अब चेतावनी हुई सच।
रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों से की अपील — गर्म कपड़े और जरूरी सामान साथ लेकर ही करें यात्रा।
बाबा केदार के कपाट 23 अक्टूबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद, उससे पहले सीजन की पहली बर्फबारी बनी आकर्षण का केंद्र।
