टिहरी के कुंजापुरी मंदिर के पास यात्रियों की बस का ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौके पर मौत, 13 अन्य घायल
टिहरी जनपद के कुंजापुरी मंदिर के पास एक यात्रियों की बस का ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए श्रीदेव सुमन जिला उप चिकित्सालय नरेन्द्र नगर में भर्ती करवाया गया जहां पांच लोगों स्थित को गंभीर देखते हुए उन्हें हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घालकों का इलाज नरेन्द्र अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सहित, पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग सहित स्थानीय ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 50 मीटर गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
अलग-अलग प्रदेशों से दयानंद आश्रम ऋषिकेश आये 40 तीर्थयात्री दो बसों में कुंजापुरी दर्शन के लिए आए थे, दर्शन से लोटने के बाद जैसे ही ड्राइवर ने बस चालू कर आगे बढ़ाया तो अचानक बस बेकाबू हो गई, चालक ने बस को पहाड़ी पर टकराया लेकिन तब तक बस बेकाबू हो गई और खाई में जा गिरी, बस खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
बस चालक शम्भू सिंह ने बताया कि कुंजापुरी मंदिर दर्शन के बाद कुछ यात्री बस में बैठे थे जबकि कुछ यात्री सड़क पर खड़े थे उन्होंने गाडी को स्टार्ट कर आगे बढ़ाया तो बस के ब्रेक फेल हो गए उन्होंने गाडी को काबू करने की कोशिश की लेकिन बेकाबू बस 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।
1- अनीता पत्नी नरेश चौहान नि0 222 द्वारिका दिल्ली। उम्र लगभग 50 वर्ष
2- आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार उम्र 51 वर्ष नि0 रणखंडी रोड ,धलौला सहारनपुर उ0प्र0।
3- नमिता प्रबोध काले उम्र 58 वर्ष नि0- 227 पुष्पक रामनगर कैम्पस यूनिवर्सिटी नागपुर महाराष्ट्र।
4- अनुजा वेंकटरमन पुत्री वेंकट उम्र 48 वर्ष नि0 बैंगलुरु।
5- पार्थ सारथी मधुसूदन जोशी पुत्र मधुसूदन जोशी उम्र 70 वर्ष नि0- ईशावास्लयम खत्री पोल , बाजवाडा,बडोदरा गुजरात।
