गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने की घोषणा
गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। चारधाम यात्रा 2026 से इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बयान जारी कर बताया कि गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में भी इसे लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन को बचाने के लिए ये जरुरी कदम उठाना होगा। सुरेश सेमवाल ने केदारनाथ में भी इसे सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि बाहरी लोगों के आने से केदारनाथ धाम समेत चारों धाम में माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में इसे सख्ती से लागू करना चाहिए। गंगोत्री मंदिर समिति ने ये फैसला लिया है। समिति ने धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर बताया कि गैर हिंदुओं का धाम में प्रवेश वर्जित होगा। मंदिर परिसर और घाटों में इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी यह प्रतिबंध लागू होगा। बता दें कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी बीकेटीसी के अधीनस्थ आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव किया जाएगा। जिसके तहत केदारनाथ बद्रीनाथ समेत प्रदेश के मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।
