उत्तराखंड

प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को ₹ एक लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी: रेखा आर्या

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कल्याण के लिए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। नए वित्तीय वर्ष से सेवानिवृत्ति पर अब प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को न्यूनतम ₹1,00,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह फैसला कार्यकत्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम है। सोमवार को सचिवालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में इसके समेत कई अन्य निर्णय लिए गए।
इसके साथ ही “एकल महिला स्वरोजगार योजना” के अंतर्गत स्वीकृत 504 लाभार्थियों को जनवरी के प्रथम सप्ताह में धनराशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। अन्य जनपदों के प्रस्तावों पर भी तेजी से कार्यवाही चल रही है।
इस वर्ष “नंदा गौरा योजना” के अंतर्गत 45,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। पात्र लाभार्थियों को लगभग 15 जनवरी 2026 तक भुगतान जारी किया जाएगा।
आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पदों पर भी अब 88 रिक्त पदों के लिए प्रमोशन प्रक्रिया शीघ्र आरंभ होगी। इसके लिए विज्ञप्ति अगले सप्ताह जारी की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा की गई। नए वित्तीय वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर न्यूनतम एक लाख की सहायता राशि मिलेगी। इस निर्णय पर सहमति बनने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट के समय अभी 35 से 40 हजार रुपए मिलते है। इसे बढ़ाने के लिए विभाग काफी समय से प्रयासरत था। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भी ₹300 प्रतिमाह योगदान की आवश्यकता थी, इसलिए उनकी सहमति लेना भी आवश्यक था। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठनों की सहमति मिलने के बाद उन्होंने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले साल 1 अप्रैल से जो भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री रिटायर होगी उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन के विषय पर भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान में इस श्रेणी के तहत रिक्त 88 पदों पर प्रमोशन के लिए विज्ञप्ति एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *