बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक संघ का प्रथम वार्षिक अधिवेशन आज, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत रहेंगे मौजूद
बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक संघ का प्रथम वार्षिक अधिवेशन आज देहरादून के केदारपुर स्थित पीसीआर फॉर्म में आयोजित हो रहा है| कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे| अधिवेशन में सालों से लंबित डिप्लोमा फार्मासिस्ट के पदों को भरने की मांग को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा| इस दौरान सैकड़ो की संख्या में बेरोजगार फार्मासिस्ट पहुंच रहे हैं|
संघ की ओर से जारी अपील
डिप्लोमा फार्मासिस्ट साथियों 04 जुलाई 2025 को अधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु प्रत्येक सदस्य के लिए निम्न शर्तों का पालन करना अनिवार्य है इन शर्तों का उल्लंघन करने वाले सदस्य को सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश नहीं मिल सकता-
1- सभी सदस्य साधारण गणवेश (फॉर्मल ड्रेस) में आना है तथा फार्मेसी रजिस्ट्रेशन आईडी कार्ड व सफेद एप्रैन लाना अति आवश्यक है
2-अधिवेशन में आने वाला हर साथी बेरोजगार डिप्लोमा एलोपैथिक फार्मासिस्ट होना चाहिए तथा शासकीय सेवाओं के लिए शासन द्वारा निर्धारित आयु सीमा को पार न कर चुका हो तभी प्रवेश मिलेगा।
3-विरोध के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल होने वाले काले रंग को कार्यक्रम स्थल पर वर्जित किया है अतः काले कपड़े, रुमाल, टोपी इत्यादि किसी भी प्रकार के जैसे माचिस, स्याही, केमिकल इत्यादि लाने वाले को प्रवेश नहीं मिलेगा।
4-कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करके अधिवेशन स्थल पर ना आए।
5-कार्यक्रम स्थल पर हर हाल में दोपहर 1:00 तक पहुंचना अनिवार्य है क्योंकि वहां पर पूर्ण कागजी कार्यवाही तथा पहचान के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
6- समस्त सम्मानित साथियों को प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अनुपालन करना अति आवश्यक है तथा पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम में रहना होगा।
7- प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को सूचित कर दिया है यदि कोई सदस्य व्यवधान डालने की या अनुशासनहीनता करते हुए पाया जाता है तो वह स्वयं पर होने वाली कानूनी कार्यवाही का जिम्मेदार होगा तथा इसमें संघ की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिलेगी तथा संघ इसमें कोई भी जिम्मेदारी नहीं उठाएगा।
आप सभी सदस्यों के सहयोग की संघ को अपेक्षा रहेगी
