Thursday, March 12, 2026
Latest:
उत्तराखंड

‘एक देश – एक चुनाव’ को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक कदम

मोदी कैबिनेट ने ‘एक देश – एक चुनाव’ को मंजूरी दे दी है। जो कि अब आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। मोदी कैबिनेट के इस फैसले का सीएम धामी ने स्वागत किया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी का ट्विट
बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक कदम !
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘एक देश – एक चुनाव’ के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत किया जाना स्वागत योग्य निर्णय है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ से चुनावों के दौरान खर्च होने वाले सरकारी धन व समय की बचत होगी एवं इसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे जैसे विकास कार्यों में अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *