Saturday, March 1, 2025
Latest:
उत्तराखंड

CM धामी ने कहा माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों का राहत एवं बचाव अभियान जारी, ज्योतिर्मठ अस्पताल में चल रहा इलाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 6 श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ में उपचार हेतु भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 47 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। फंसे हुए अन्य श्रमिकों को भी जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।

बीते शुक्रवार सुबह माणा गांव के पास बीआरओ कैंप के नजदीक भारी हिमस्खन हो गया। जिस समय ​हादसा हुआ 55 मरीज कैंप में आराम कर रहे थे। ये मजूदर कैंप के पास बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिनों से बर्फबारी की वजह से कैंप में ही आराम कर रहे थे। इस बीच बीते शुक्रवार को सुबह हादसा हो गया। बताया गया कि कुछ मजूदर हादसा होते ही बाहर निकल गए, लेकिन कुछ वहीं फंस गए। 6 से 8 फीट बर्फ में रेस्क्यू कार्य में सेना और आईएसबीटी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से रास्ता बनाकर मजदूरों को वहां से निकाला गया। आज सुबह मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू हुआ। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर आपरेशन चलाया। सभी एजेंसियां सेना के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *