Monday, May 12, 2025
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, हरिद्वार में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी तथा यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर, विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *