Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक की, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक की I इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है।
कैबिनेट मंत्री ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए वन विभाग के प्रमुख सचिव ने ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा, DFO अल्मोड़ा और PWD के अधिकारी सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *