Saturday, March 7, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तरा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  अनुपम खेर से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  अनुपम खेर से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें उत्तराखण्ड की फिल्म नीति की जानकारी दी।  अनुपम खेर अपनी एक नई फिल्म की लोकेशन के लिए आजकल उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं।  तिवारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की प्रस्तावित फिल्म नीति में नई फिल्म लोकेशनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण को लेकर एक 360 डिग्री इकोसिस्टम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें बाहरी फिल्म निर्माता के साथ-साथ स्थानीय फिल्म निर्माताओं और कलाकारों तथा टेक्निशियनों को विशेष मौके मिलेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *