Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

नई दिल्ली के एम्स पहुंचकर सीएम धामी ने वनाग्नि हादसे में घायलों का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज की कुशलक्षेम ली। मुख्यमंत्री ने एम्स के निदेशक से घायलों के उपचार के संदर्भ में वार्ता की और घायलों के परिजनों से भी भेंट की। इस दौरान घायलों के परिजनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उच्च स्तरीय उपचार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *