Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

यमुना वैली के स्यानाचट्टी में भारी बारिश के बाद यमुना नदी में अस्थायी झील बनी, 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

यमुना वैली के स्यानाचट्टी में भारी बारिश के बाद खड्ड में आए पानी और मलबे के चलते यमुना नदी में अस्थायी झील बनी है। झील के कारण क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्यानाचट्टी के आसपास के घरों और होटलों को खाली करा लिया है। और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि अस्थायी झील को खोलने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम वोट के साथ मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। राहत एवं बचाव टीम सभी आवश्यक संसाधनों के साथ घटनास्थल पर तैनात है। टीम द्वारा आज शाम या फिर कल प्रातः तक झील को सुरक्षित रूप से खोलने का प्रयास किया जाएगा। स्यानाचट्टी में झील की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आपदा स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचे। और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

आज दिनांक 21-8-2025 को तहसील बड़कोट के अंतर्गत स्यानाचट्टी के पास सायं 4:30 बजे गढगाड नाला से अधिक मालवा /पानी आने के कारण यमुना नदी में झील बन गई है रोड़ से नीचे की ओर सभी होटलो/ घरों में जल भराव हो गया है व पुल के ऊपर तक पानी भर गया है सभी घरों को खाली करवा दिया गया है वहां से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है तथा SDRF,NDRF, पुलिस, फायर सर्विस, सिंचाई विभाग राजस्व टीम उप जिलाधिकारी बड़कोट मौके पर मौजूद है।
उक्त सभी ग्रामों को अलर्ट कर दिया गया है ग्राम ओजरी, ग्राम पूजारगांव, पाली गांव ,खरादी, कुथनोर, व स्यानाचट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *