उत्तराखंड

टिहरी जिले के घनसाली तहसील क्षेत्र में हादसा, स्कूल से लौट रहे दो छात्रों की पेड़ की चपेट में आने से दुखद मौत

टिहरी जिले के घनसाली तहसील क्षेत्र में हादसा हुआ। स्कूल से लौट रहे दो छात्रों की पेड़ की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई।
दोपहर में दोनों छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में दोनों छात्र आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शनिवार को स्कूल से घर पैदल ही लौट रहे थे। तेज बारिश और तूफान में अचानक से पेड़ गिर गया। इसी पेड़ की चपेट में आने से दोनों छात्रों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 10वीं क्लास से पढ़ने वाले 16 साल का आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की मानसी पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी पहुंचे। दोनों छात्रों को पेड़ से नीचे से निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरभ बिष्ट दो भाइयों में बड़ा था, जबकि मानसी के परिवार में तीन बहन और एक भाई है। मानसी तीसरे नंबर की थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *