केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद।
बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए कपाट।
कपाट बंद होने के साथ इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन।
सुबह 4 बजे से शुरू हुई विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान।
बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना।
डोली का पहला रात्रि पड़ाव रामपुर में रहेगा।
12 नवम्बर को गुप्तकाशी पहुंचेगी बाबा केदार की डोली।
13 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचेगी डोली।
अगले छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में होगी बाबा केदार की पूजा-अर्चना।
कपाट बंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।

