Wednesday, November 4, 2026
उत्तराखंड

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान के चौथे दिन दो शव बरामद, 6 अभी लापता

उत्तरकाशी केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान के चौथे दिन आज खोजबीन के दौरान दो शव बरामद हो गए हैं, जबकि शेष 6 लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ को  निकालने के लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

दिनांक 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स एवं 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कच्ची ढांग के आसपास 05 व्यक्ति सुरक्षित मिले हैं, जबकि शेष 08 व्यक्ति भोजखड़क से आगे हिमस्खलन के कारण फंसे. जिनमें से दो के शव बरामद हो गए हैं. 6 लोगों की तलाश अभी जारी है.

 

वीडियो देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *