मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए ₹36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। राज्य योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के मध्य हरिद्वार क्षेत्र में 05 किमी सीसी मार्ग के लिए ₹4.21 करोड़ और ज्वालापुर क्षेत्र में 05 किमी सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹4.83 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।
जनपद नैनीताल के विधानसभा कालाढूंगी के विकासखण्ड कोटाबाग में सरदारनगर-केशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी राज्य मार्ग संख्या 61 के किमी 75.200 से 81.00 तक तक बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य के लिए ₹05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में नेतानगर से राधास्वामी सतसंग होते हुए अमरपुर तक बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुधारीकरण एवं आंतरिक मागों का इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण किए जाने हेतु ₹6.14 करोड़ तथा श्रीरामपुर से धीमरी ब्लॉक होते चक्कीमोड़ तक सड़क के निर्माण के लिए ₹ 5.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
देहरादून शहर में परफॉरमेंस बेस्ड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के तहत मुख्य सड़कों के कार्यों के लिए पर्यवेक्षण सलाहकार की नियुक्ति, इस कंसल्टेंसी सेवा में ठेकेदार के नियमित रखरखाव कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है। कंसल्टेंसी सेवाओं में पीबीएमसी की निगरानी के लिए डिजिटल तकनीकों पर आधारित एक डिजिटल डैशबोर्ड तैयार करना, बुनियादी ढांचे की निगरानी और इसके लिए आवश्यक तकनीकी व वित्तीय क्षमताएं जुटाना शामिल है, जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा ₹ 4.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। देहरादून जिले में ही विकासखण्ड रायपुर की इंदिरा कॉलोनी पेयजल योजना के लिए ₹3.59 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
कुंभ मेले के दौरान एंटी सबोटाज जांच के लिए पुलिस विभाग को 03 बम सूट खरीदने के लिए ₹1.53 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के कुमौड मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹96 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है।

