उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, कहां था केंद्र कितना बड़ा था झटका
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाहर भागै.
आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र बसुंगा के जंगलों में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
जनपद में चार दिन के अंतराल में भूकंप के झटके आने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व बीते मंगलवार रात करीब 10:23 बजे भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.9 दर्ज की गई थी। उस भूकंप का केंद्र चमोली जनपद में बताया गया था।

