उत्तराखंड

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (बागेश्वर) की नई कार्यकारिणी का गठन, संजय अध्यक्ष, विपिन महामंत्री चुने गए

बागेश्वर। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, शाखा बागेश्वर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रांतीय महामंत्री विजयपाल पयाल, निर्वाचन अधिकारी अंशुल रावत (जिलाध्यक्ष, अल्मोड़ा) और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोटली मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
* जिला अध्यक्ष: संजय रावत
* महामंत्री: विपिन सेमवाल
* वरिष्ठ उपाध्यक्ष: हरिराम चमोली
* संयुक्त मंत्री: नीमा
* कोषाध्यक्ष: प्रवीन कुमार
* आय-व्यय निरीक्षक: आशीष तिवारी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री विजयपाल पयाल ने कहा कि आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। वेतन विसंगति, नई नियुक्तियों और बेरोजगार फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर शासन से लगातार वार्ता चल रही है, जिसके जल्द ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उपस्थित सदस्य:
बैठक में संघ के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मुख्य फार्मेसी अधिकारी ओमप्रकाश रतूड़ी , अरुण तिवारी, विकाश मढूड़ा, अजय रावत, अजित रावत, आरती, सुषमा, नीलम, पूजा और कुसुम प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *