उत्तराखंड

उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म टैक्स फ्री, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए

उत्तराखंड में हनुमान अंश फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।  फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए।  प्रदेश सरकार ने हनुमान अंश फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक ने राज्य कर विभाग को एसजीएसटी प्रतिपूर्ति करने के संबंध में आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश देखी थी। उनके साथ धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रदीप बत्रा मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म हनुमान अंश को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *