एडमिशन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, स्नातक के लिए डीडी कॉलेज बेहतर विकल्प
स्नातक के लिए विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। डीडी कॉलेज में स्नातक के लिए बीए, बीएससी, बीएससी (एग्रीकल्चर), बीएससी आईटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए जैसे पाठ्यक्रमों में छात्र छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। डीडी कॉलेज की प्राचार्या डॉ ज्योत्सना रमोला ने बताया कि छात्र छात्राओं को समर्थ पोर्टल कॉलेज के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कराकर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए छात्र छात्राओं को डीडी कॉलेज में ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं डीडी कॉलेज ऐसे छात्र छात्राओं की निशुल्क पंजीकरण करने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही डीडी कॉलेज लॉ और हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रवेश के लिए छात्र छात्राओं को सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिसमें छात्र छात्राएं एलएलबी, जीएनएम और डी फार्मा में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को निखार सकते हैं।
