Saturday, March 14, 2026
Latest:
उत्तराखंड

भगवान श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज चोपता से भनकुन पहुंची, 7 नवंबर को पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी

भगवान श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज चोपता से भनकुन पहुंची। उत्सव डोली आज तथा कल 6 नवंबर को भी भनकुन में प्रवास करेगी। 7 नवंबर को पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। इसी के साथ श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हो जायेंगी। उल्लेखनीय है कि श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते 4 नवंबर सोमवार दोपहर को बंद हुए। श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली ने कल चोपता में प्रवास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *