उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखण्ड पंहुचा ग्यारवें से छठे पायदान पर, देवभूमि को अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर व 23 ब्राउंज पदक

उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में आज माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। इनके अलावा पेंटाथ्लान में आज मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। आप सभी को बधाई।

उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में आज एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई । आज सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने 28:49.93 मिनट में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। महाराष्ट्र के किरन मात्रे ने 29:04.76 मिनट के समय के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने 29:43.60 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने बाजी मारी। उन्होंने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उत्तराखण्ड की अंकिता ने 34:31.03 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता जबकि उत्तराखण्ड की ही सोनिया ने 35:45.19 मिनट के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *