1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन होंगे उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव
उत्तराखंड के नए और 18वें मुख्य सचिव 1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन होंगे। जो कि राधा रतूड़ी की जगह कुर्सी संभालेंगे। 1992 बैच के अधिकारी आनंद बर्द्धन उत्तराखंड की नौकरशाही में वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को रिटायर हो रही हैं। राधा रतूड़ी को पहले ही दो बार विस्तार दिया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है।
अब तक के मुख्य सचिव-
अजय विक्रम सिंह -295 दिन
मधुकर गुप्ता- 1 वर्ष, 364 दिन
रघुनंदन सिंह टोलिया -2 वर्ष, 29 दिन
एम. रामचंद्रन -1 वर्ष, 30 दिन
सुरजीत किशोर दास- 1 वर्ष, 304 दिन
इंदु कुमार पांडे -1 वर्ष, 90 दिन
नृप सिंह नपलच्याल -273 दिन
सुभाष कुमार -1 वर्ष, 273 दिन
आलोक कुमार जैन- 333 दिन
सुभाष कुमार- 1 वर्ष, 152 दिन
एन. रविशंकर -303 दिन
राकेश शर्मा -91 दिन
शत्रुघ्न सिंह -1 वर्ष, 29 दिन
एस. रामास्वामी- 327 दिन
उत्पल कुमार सिंह- 2 वर्ष, 280 दिन
ओम प्रकाश सिंह- 339 दिन
सुखबीर सिंह संधू -2 वर्ष, 208 दिन
राधा रतूड़ी (प्रथम महिला मुख्य सचिव)- 1 वर्ष, 53 दिन
आनंद बर्धन -1 अप्रैल 2025 से