केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच लैंडस्लाइड होने के चलते बंद, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने का काम जारी
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच लैंडस्लाइड होने के चलते बंद है। ऐसे में एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम यात्रा में फंसे यात्रियों को निकालने में जुटी है। जिन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। आज शाम 5 बजे तक करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि यात्रा मार्ग कम से कम दो दिन तक बंद रह सकता है। गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के मध्य सड़क मार्ग के बाधित होने तथा पैदल मार्ग के भी बाधित होने पर गौरीकुण्ड से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग के ऊपर से वैकल्पिक पगडण्डी तैयार कर भिजवाया जा रहा सोनप्रयाग की ओर।
गतदिवस सांयकाल से गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के मध्य बाधित चल रहे सड़क मार्ग के अवरुद्ध होने व पैदल मार्ग भी बाधित होने के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड में ही रुकवाया गया है। मार्ग के खुलने में अत्यधिक समय लगने तथा गौरीकुण्ड तक वापस पहुंच चुके श्रद्धालुओं को वापस लाये जाने हेतु जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों द्वारा वैकल्पिक मार्ग का चयन करने के इस क्षेत्र में कच्ची पगडण्डी तैयार करने के उपरान्त सोनप्रयाग की तरफ भिजवाना प्रारम्भ कर दिया गया है। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच कल रात्रि से निरन्तर चल रहा बाधित। मौसम के अनुकूल रहने पर मार्ग के सुचारु होने में लगेंगे 2-3 दिन, जिस कारण केदारनाथ धाम की यात्रा की गयी है स्थगित। केदारनाथ यात्रा के सुचारु होने तक श्रद्धालुगण करें अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने इस सम्बन्ध में साझा की गई है जानकारी।
