उत्तरकाशी के बड़कोट में सिलाई वैण्ड के पास बादल फटा, 9 मजदूर लापता, रेस्क्यू अभियान जारी
उत्त्तरकाशी
तहसील बड़कोट में सिलाई वैण्ड के पास बादल फटने की सूचना है उक्त स्थान हेतु SDRF पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर है 8 9 मजदूर लापता बताये गये है ।
सर्च अभियान गतिमान है तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के के पास दो-तीन स्थानों पर अवरुद्ध भी है जिसके संबंध में NH बडकोट को अवगत करा दिया गया है।
इसके अतिरिक्त स्थान कुथनौर में भी अतिवृष्ट तथा बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना है वर्तमान समय में कुथनौर मे स्थिति सामान्य है किसी प्रकार की कोई जनहानि पशु हानि नही हुयी है।
सिलाई बैंड के पास रात्रि में अतिवृष्टि के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोटा, स्वास्थ्य विभाग , पुलिस आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।
2. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालिगाड, कुथनोर, झाझरगड के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नालूणा में बाधित हुआ है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपातकालीन परिचालन केंद्र से राहत बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
